कई जगहों पर जब घर में बच्चा पहली बार दांत निकालता है तो बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। वहीँ कुछ घरों में तो बच्चे के दांत का रिलेशन नानी के घर से जोड़ा जाता है। खैर ये तो सब बातें हैं। लेकिन हाल ही में झारखंड के जमशेदपुर में एक बच्चा दो दांतों के साथ पैदा हुआ है। इस घटना को देख अस्पताल स्टाफ के साथ साथ बच्चे की मां भी हैरान रह गयी। वहीँ तुरंत उस बच्चे का ऑपरेशन किया गया और उसके दोनों दांतों को निकाल दिया गया। ऐसे में ये नवजात बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुहं में थे दो दांत
बता दें ये मामला परसुडीह स्थित सदर अस्पताल का है। जहां 11 जून को सरजामदा निवासी शिवा कारवा की पत्नी सुनीता देवी ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया , जिसके पहले से ही दो दांत मुहं में थे। बच्चे की निचले मसुड़ें में दो दांत निकले हुए थे। इस पूरी घटना को देख कर डॉक्टर, नर्स और खुद बच्चे के परिवार वाले भी दंग रह गये।
डॉक्टर ने किया तुरंत ऑपरेशन
बता दें बच्चे के पैदा होते ही मुहं में दो दांत देख कर डॉक्टरों ने उसका तुरंत ऑपरेशन कर दांतों को मुहं से निकाल दिया। फिलहाल बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। वहीँ बच्चे की सर्जरी करने वाले एक डॉक्टर का कहना है कि ऐसे केस दुर्लभ होते हैं जो बहुत कम बच्चों में देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर का ये भी कहना है कि जन्मजात दांत कमजोर होते हैं जो आसानी से हट जाते हैं। किसी-किसी बच्चे में दो से अधिक दांत भी होते हैं। इस बच्चे को नीचे के मसूड़ों में दो दांत थे।
घबरा गये थे बच्चे के परिजन
बता दें बच्चे के परिजन ये सा देख कर घबरा गये थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में इस तरह का पहली बार मामला देखा है। वहीँ वे बच्चे के दांत देख कर घबरा गये थे। फिर डॉक्टरों ने उन्हें समझाया कि बच्चा अनोखा जरूर है, लेकिन इसमें घबराने की बात नहीं है। सर्जरी से उसके दांत निकल देने पर बच्चा एक दम नार्मल हो जायेगा।
