बहुत से लोगों को नजर का चश्मा लगा होता है। ऐसे में जब वे कहीं बाहर जाते हैं तो चश्मा नहीं बल्कि कांटेक्ट लेंस का यूज़ करते हैं। ताकि वे सभी के सामने चश्मे की वजह से शर्मिंदा न हों। लेकिन आपको बता दें जब आप कोनात्क लेंस का यूज़ करते हैं तो बहुत सी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। वहीँ इनदिनों जो गर्मी पड़ रही है वो अच्छे खासे इंसान को बीमार कर रही है। ऐसे में अगर आप कांटेक्ट पहन रहीं है तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। इसी के साथ लेंस के रख-रखाव के दौरान क्या सावधानी बरती चाहिए वो भी आपको पता होना बेहद जरुरी है। ताकि आपकी आँखों को किसी तरह का कोई नुकसान न होने पाए। कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करने वालों को इन बातों का ख़्याल रखना चाहिए।

हाथों को साफ़ रखें

कहते हैं आँखें हमारे शरीर का बहुत अहम अंग है। जिसका ध्यान रखना बेहद ही जरुरी है। ऐसे में डॉक्टर भी कहते हैं कि आँखों को हाथ लगाने से पहले अपने हाथों को जरुर साफ़ कर लें ताकि कोई इन्फेक्शन न हो पाए। ठीक ऐसे ही जब भी आप कांटेक्ट लेंस पहन रहें है तो हाथ को साफ़ करके ही पहने। कभी-कभी आप जल्दबाज़ी या आलस के चलते कॉन्टैक्ट लेंस लगाते या निकालते समय हाथों को धोने से बचते हैं। जबकि कॉन्टैक्ट लेंस को आंखों में लगाने या निकालने से पहले अपने हाथों को साफ़ ज़रूर करना चाहिए। इससे आप इन्फेक्शन से बच सकते हैं।

न करें पाउडर आईशैडो का इस्तेमाल

कॉन्टैक्ट लेंस लगाने के बाद पाउडर आई शैडो के यूज़ भी बचना चाहिए। ऐसे में ये आंखों के अंदर जा सकता है जिससे आंखों में जलन और खुजली की शिकायत हो सकती है। वहीँ आप आईशैडो का यूज़ करना चाहती हैं तो गीले आई शैडो का ही यूज़ करें। वहीँ काजल, आई लाइनर और मस्कारा लगाने से पहले भी आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि काजल और लाइनर आंखों के अंदर की ओर न फैले। इससे आंखों में खुजली और जलन के साथ आंखों से पानी आने की दिक्कत हो सकती है। इससे आपकी आंखों को तो नुकसान हो ही सकता है साथ ही लेंस भी डैमेज होने का खतरा रहता है।

आंखों को रगड़ने से बचें

कई बार आंखों में तिनका चले जाने की वजह से या सर्दी-ज़ुकाम की वजह से आंखों में खुजली और जलन की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में आंखों को कभी रगड़ें नहीं। ऐसा करने से आंखों को तो दिक्कत हो ही सकती है, साथ ही लेंस भी ख़राब हो सकते हैं।

लेंस और होल्डर की सफाई भी ज़रूर करें

लेंस को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। इसके लिए पानी का इस्तेमाल बिलकुल न करें। बल्कि कॉन्टैक्ट लेंस क्लीनिंग लिक्विड का इस्तेमाल करें। बाज़ार में आपको इसके लिए कई तरह के लेंस क्लीनिंग लिक्विड आसानी से मिल जायेंगे। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि जिस लेंस होल्डर केस यानी लेंस बॉक्स में आप लेंस रखते हैं, उसकी सफाई भी समय-समय पर करते रहें। इसकी धूल-मिट्टी हटाते रहें और नमी वाली जगह पर रखने से इसको बचाएं।

सेफ जगह पर रखें कॉन्टैक्ट लेंस

कई बार जल्दबाजी में लोग कॉन्टेक्ट लेंस को कहीं पर भी रख देते हैं। खासकर वो लोग जो खूबसूरत लुक के लिए लेंस इस्तेमाल करते हैं। वो अन्य कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के साथ भी इसको रख देते हैं जो कि सही नहीं है। ऐसा करने से लेंस में स्क्रैच पड़ सकते हैं। साथ ही ये कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में इस्तेमाल होने वाले कैमिकल्स के संपर्क में भी आ सकते हैं जिससे आंखों को नुकसान हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *