यूं तो वॉक करना सेहत के लिए बहुत बढ़िया होता है। वहीं बहुत से लोग सुबह के समय वॉक करते हैं तो कुछ लोग शाम के समय वॉक करते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो दोनों टाइम ही वॉक करते हैं। वॉक करने से सेहत को कई फायदें मिलते हैं। यही वजह है कि एक्स्पर्ट्स हमें हेल्दी रहने के लिए वॉक करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है रात को सोने से आधे या एक घंटे पहले वॉक करने से हमारे सेहत को अनगिनत फायदें मिलते हैं। जी हां सोने से एक या आधे घंटे पहले वॉक करने से भी हमारे शरीर को कई तरह से फायदें मिल सकते हैं। चलिए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

सोने से एक घंटे पहले वॉक करने से मिलने वाले फायदें

सही से खाना पचना

सोने से पहले एक या आधे घंटे की वॉक करने का एक फायदा खाना पचना भी है। वहीं आपके रात का खाना खाने और सोने के बीच करीब 3 घंटे का अंतर होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रात के खाने के बाद और सोने से पहले घूमने से पेट में खाना आसानी से पच जाता है।

अच्छी नींद आना

जब आप सोने से पहले थोड़ा टहलते हो तो आप रीलैक्स फील करते हो और आपका मन शांत होता है। जिस वजह से आपको रात में नींद अच्छी आती है और आप अगले दिन खुद फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

वजन कम होना

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आप अपनी डेली रूटीन में रात को सोने से पहले एक या आधे घंटे का वॉक जरूर करें। ऐसा करने से आपको वजन कम करने में काफी हेल्प मिलेगी। इतना ही नहीं इससे थकान दूर होगी और दिल की सेहत दुरुस्त होगी।  

बीपी के मरीज जरूर करें वॉक

वहीं जो लोग पहले से बीपी से ग्रसित हैं उन्हें सोने से पहले वॉक जरूर करना चाहिए। दरअसल सोने से पहले वॉक करने से बीपी कंट्रोल रहती है।

सोने से पहले कैसे करें वॉक

रात में खाने के एक या दो घंटे बाद घूमें

जल्दी-जल्दी न घूमे आराम से घूमे

एक से आधे घंटे की वॉक करें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *