यूं तो शराब पीना सेहत के लिए के लिए कितना नुकसानदेह है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई लोग इसे बड़े ही शौक से पीते हैं। वहीं कई लोग शराब का सेवन हवाई यात्रा के दौरान भी करते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हवाई यात्रा के दौरान शराब पीना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल लंबी हवाई यात्रा के दौरान  शराब पीना और नींद लेना आपकी दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हाल ही में एक नई स्टडी में सामने आया है कि ऐसा करने से दिल को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच सकता है। चलिए इस स्टडी के बारे में जानते हैं।

स्टडी में 48 लोगों पर किया गया परीक्षण

बता दें कि यह स्टडी जर्मनी के वैज्ञानिकों ने की है। इस स्टडी को करने के लिए शोधकर्ताओं ने 48 लोगों को शामिल किया। जिसमे से आधे लोगों को एक ऐसे कमरे में रखा गया जिसमे हवा का दबाव नॉर्मल था। वहीं बाकी आधे लोगों को कम हवा वाले कमरे रखा गया। मतलब की इस कमरे में हवा का दबाव उड़ान भरने के दौरान जितना होता है उतना कम था। स्टडी के दौरान इन सभी लोगों में से कुछ को शराब का सेवन कराया गया तो कुछ को नहीं। जिसके बाद सभी को 4 घंटे की नींद सुलाई गई।

क्या पाया गया स्टडी में

स्टडी के मुताबिक जो लोग कम हवा वाले कमरे में सोए थे उनमें शराब पीने से दिल पर काफी जोर पड़ा है। खासतौर से दिल या फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों में इसका ज्यादा असर देखा जा सकता है। दरअसल कम हवा वाले कमरे में रहने से खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है। जिससे दिल को अपना काम करने में काफी जोर लगाना पड़ता है। ठीक वैसे ही जब उड़ान भरने के दौरान हवा का दबाव कम हो जाता है जिससे खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है। ऐसे में जब आप शराब पीते हैं तो ये प्रॉब्लम और ज्यादा ट्रिगर हो जाता है और यह लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि यात्रा के दौरान शराब पीने से बचें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *