मुंह को साफ रखना केवल एक अच्छी स्माइल के लिए नहीं बल्कि पूरे हेल्थ के लिए जरूरी होता है। वहीं लोग अपनी मुंह की साफ- सफाई ब्रशिंग और फ्लॉसिंग से करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग मुंह की बदबू को दूर करने के लिए माउथवॉश का भी इस्तेमाल करते हैं। दरअसल माउथवॉश के यूज से दांतों में सड़न और कैविटीज का जोखिम कम रहता है। हाल ही में एक नए स्टडी में सामने आया है कि डेली माउथवॉश का यूज करने से सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है। स्टडी के मुताबिक जो लोग अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश का इस्तेमाल करते है। उनके दांतों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश में मौजूद केमिकल का असर मुंह में मौजूद बैक्टेरिया पर पड़ता है। जो दांतों की बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। चलिए इस स्टडी के बारे में जानते हैं।
आखिर क्या है पूरी स्टडी
बता दें कि ये नई स्टडी जर्नल ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित किया गया है। स्टडी में परीक्षण के लिए उन लोगों को शामिल किया गया, जो डेली माउथवॉश का प्रयोग करते हैं। स्टडी के दौरान पाया गया कि 3 महीनों तक अल्कोहल बेस्ड माउथवॉश के प्रयोग से मुंह में दो प्रकार बैक्टेरिया जन्म लेते हैं जो काफी तेजी से मुंह के अंदर फैलते हैं। वहीं ये दोनों बैक्टेरिया Fusobacterium nucleatum और Streptococcus anginosus के नाम से जाने जाते हैं। इतना ही नहीं ये बैक्टेरिया मसूड़ों से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा इससे कोलोरेक्टल कैंसर का भी जोखिम बढ़ जाता है।
वहीं इससे ब्लड प्रेशर लेवल भी प्रभावित हो सकता है। दरअसल अल्कोहल वाले माउथवॉश का इस्तेमाल करने से मुंह में एक्टिनोबैक्टेरिया नामक बैक्टेरिया का लेवल कम होता है जो बॉडी ब्लड प्रेशर लेवल को मेंटेन रखने में मददगार होते हैं। ऐसे में अल्कोहल वाले माउथवॉश का यूज करने से बोल्ड प्रेशर लेवल कम या ज्यादा हो सकता है।
माउथवॉश खरीदते समय ध्यान रखें ये चीज
स्टडी के लेखक और शोधकर्ता डॉ.जोलेन लोमेन के ने बताया कि मार्केट में कई तरह के माउथवॉश मौजूद हैं। लेकिन जब भी आप इसका इस्तेमाल करते हैं या खरीदे हैं तो एक बार चेक जरूर करें कि इसमें किस तरह का द केमिकल्स मौजूद हैं और इसका सेहत पर क्या असर होगा।
