आज के मॉर्डन जमाने में हर कोई सुंदर और जवां दिखना चाहता है। ऐसे में लोग खुद को सुंदर और जवां दिखाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ लोग अपने फेस की सर्जरी भी करवाते हैं। ऐसे में एक 60 साल का शख्स प्लास्टिक सर्जरी करवाकर 30 साल का हो गया है। वहीं यह मामला तुर्की देश का बताया जा रहा है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी सुर्खियों में हैं। जिसमें एक 60 साल का शख्स प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद दिखने में 30 साल का लग रहा है। इतना ही नहीं जिस सर्जन ने उस व्यक्ति की सर्जरी की है वे भी काफी सुर्खियों में हैं।

सर्जन ने एक साथ 8 सर्जरी की

एस्टेमेडिस्तानबुलट्र एक मेडिकल ग्रुप है जिसने पोस्ट में लिखा कि हमने अपने मरीज माइकल पर फेसलिफ्ट, नेकलिफ्ट, निचली पलक ब्लेफेरोप्लास्टी, ऊपरी ब्लेफेरोप्लास्टी, मुख वसा हटाने, राइनोप्लास्टी और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की है। उन्होंने एक अविश्वसनीय परिवर्तन का अनुभव किया है, जिसे आप तस्वीरों में देख सकते हैं। हम हमेशा सौंदर्यशास्त्र के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपनाते हैं। केवल राइनोप्लास्टी या हेयर ट्रांसप्लांट करवाना आपके डिज़ाइयर लुक को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकता है।

अगर आपका मन भी पोस्ट देखकर सर्जरी कराने का हो रहा है तो सर्जरी कराने से पहले जान लें ये जरूरी बातें –

प्लास्टिक सर्जरी करवाने से पहले सर्जन के बारे में जानें

अगर आप प्लास्टिक सर्जरी करवाना चाहते हैं तो सबसे पहले प्लास्टिक सर्जन के बारे में अच्छे से जान लें। दरअसल सर्जन जितनी देर में प्लास्टिक सर्जरी करता है उससे अधिक समय उसे अपनी तकनीक को सीखने और उसमें विशेषज्ञता हासिल करने में लगता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि प्लास्टिक सर्जन बोर्ड प्रमाणित हो। ऐसा करने से यह सुनिश्चित हो जाएगा कि आपका सर्जन प्लास्टिक सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल कर रखा है और वो ठीक से सर्जरी कर सकता है। सर्जरी करवाने से पहले सर्जन की कुछ सर्जरी की फोटो भी जरूर देखें।

प्लास्टिक सर्जरी के कुछ नुकसान

मांसपेशियों और त्वचा को नुकसान पहुंचना

सर्जरी महंगी होती है और सही से सर्जरी न होने पर दवा का रिएक्शन

सर्जरी होने के बाद निशान पड़ना

कई बार सर्जरी असफल भी हो सकती 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *