बच्चे हो या बूढ़े हर किसी के लिए दूध पीना फायदेमंद होता है। दरअसल यह कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, फास्फोरस इत्यादि से भरपूर होता है। यह हड्डियां मजबूत करने से लेकर शरीर की अन्य परेशानी दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि डॉक्टर से लेकर हमारे बड़े-बुजुर्ग हमे दूध पीने की सलाह देते हैं। इसलिए हर साल 1 जून को दुनियाभर में वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। लेकिन अकसर हम दूध का सेवन करते समय जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है जिससे हमें उसका फायदा नहीं मिल पाता है। आइए इस अवसर पर जानते हैं दूध के साथ किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
दूध के साथ किन चीजों को खाना फायदेमंद
ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन
आप दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स यानी सूखा मेवा बादाम, अंजीर, किशमिश और खजूर आदि का सेवन कर सकते हैं। दरअसल इसे खाने से आपको सेहत फायदें मिलते है। जिनमे से इम्यूनिटी बढ़ती है, शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी पूरी होती है।
केला खाना फायदेमंद
दूध एक साथ केला खाना भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। केला एक मात्र ऐसा जिसे दूध के साथ खाने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है बल्कि सिर्फ फायदा ही होता है। दरअसल इसमें आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, पौटेशियम और फाइबर से भरपूर होता है। जिसे सेवन से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है और वजन कम होता है।
दूध के साथ दलियाखाना लाभकारी
दूध के साथ दलिया खाना भी काफी फायदेमंद है। दरअसल इसमें प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते है जो सेहत को दुरुस्त रखने में काफी लाभकारी होते है। साथ ही दूध और दलिया दोनों ही जल्दी पच जाते है।
दूध के साथ भूलकर भी इन चीजों को न खाएं
अगर आप दूध का सेवन कर रहे हैं तो आप उसके साथ स्पाइसी फूड, हाई प्रोटीन फूड्स और खट्टे फल का सेवन न करें। दरअसल दूध के साथ इन चीजों को खाने से पाचनतंत्र से जुड़ी परेशानी हो सकती है। क्योंकि इन्हें पचाने में पाचनतंत्र को काफी मेहनत करना पड़ता है। जिससे आपको बदहजमी और एसिडिटी की भी प्रॉब्लम हो सकती है।
