तंबाकू के सेवन से जहां एक ताफ इंसान को मजा मिलता है वहीँ दूसरी तरफ सेहत को भी ये नुकसान पहुंचाता है। कहने का मतलब इसकी लत जिंदगी को खतरे में डालते हैं। हर तरह का धूम्रपान या तम्बाकू से जुड़े दूसरे नशीले पदार्थों के सेवन फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ भी डिस्टर्ब होती है। वहीँ ये बॉडी के अन्य अंगों को भी ख़राब करता है। वहीँ 31 मई को हर साल इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। तम्बाकू से हमारे किन अंगों में कैंसर का खतरा होने का डर होता है, इसके बारे में जानते हैं।  वर्ल्ड नो टोबैको डे क्यों मनाते हैं

वर्ल्ड नो टोबैको डे यानी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से की गयी थी। साल 1987 में डब्ल्यूएचओ ने इस दिन को मनाए जाने का फैसला लिया था। उस दौर में भी तम्बाकू से लोगों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था। इसके बाद अगले साल 1988 के अप्रैल के महीने में पहली बार वर्ल्ड नो टोबैको डे सेलिब्रेट किया गया। इसके बाद इसकी तारीख मई में 31 रख दी गई।

तम्बाकू खाने से होने वाली बीमारियां

एक्सपर्ट के मुताबिक तम्बाकू और इसके विभिन्न उत्पादों की आदत इंसानी शरीर में कैंसर के जोखिम को बढ़ा देती है। इससे न सिर्फ मुंह का कैंसर बल्कि लंग्स, पेट, मूत्राशय, गुर्दे, अग्न्याशय और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर होने का डर भी रहता है। धूम्रपान का सेवन दिमाग की रक्त वाहिकाओं की परत में ब्लड क्लॉट को भी बनाता है। इनके कमजोर पड़ने के कारण स्ट्रोक तक इंसान को पड़ते हैं। जो लोग इसके आदी होते हैं उनमे हाई बीपी की प्रॉब्लम भी रहती है। वहीँ इस वजह से कोरोनरी हार्ट डिजीज , हार्ट अटैक और पुरानी फेफड़ों की बीमारी का खतरा  बढ़ जाता है।

तम्बाकू को छोड़ने के उपाय

जब भी आपको तम्बाकू खाने की तलब हो तो आप खुद को किसी काम में बिजी कर लें। इस तरह से आप धूम्रपान या तम्बाकू सेवन के दूसरे तरीकों से खुद को दूर रख सकते हैं। इसके अलावा निकोटिन इनहेलर का यूज भी किया जा सकता है। ऐसे लोगों से दूरी बना लें जिन्हें सिगरेट पीने की आदत हो। वहीँ कुछ लोग प्रोवॉग का यूज़ भी करते हैं। इससे बचने के लिए मार्केट में कई कैंडीज और गम आती हैं। वैसे धूम्रपान या तम्बाकू से दूरी बनाने के लिए एक्सरसाइज भी एक बेस्ट आप्शन हो सकता है। ये न सिर्फ आपकी सेहत में सुधार करती है बल्कि आप अपनी हेल्थ के प्रति सीरीयस हो कर इन नशीले पदार्थों के सेवन से दूरी बना लेते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *