लड़का हो या लड़की, मुहांसे तो हर किसी के निकलते ही हैं। वहीँ ये टीनएज में निकलने शुरू होते हैं। से रहते इसका इलाज किया जाये तो फेस ख़राब नहीं होता है। आपको बता दें मुंहासे निकलना एक ऐसी समस्या है जिसका सामना हर किसी को करना ही होता है। ये उम्र का एक पड़ाव होता है जब सभी को हार्मोनल बदलाव की वजह से मुंहासों होने लगते हैं। वहीँ बहुत से लोगों को उम्र के उस पड़ाव को पार करने के बाद भी मुंहासे निकलते रहते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे हार्मोनल डिसबैलेंस समझ लेने के कारण ध्यान नहीं देते हैं। बता दें कि अगर आपको डाइट और कॉस्मेटिक्स में बदलाव के बाद भी पिंपल्स जरूरत से ज्यादा निकल रहे हैं और एक ही जगह पर बार बार निकल रहे हैं तो इसका कारण हार्मोनल बदलावा या डिसबैलेंस नहीं माना जाता है। बल्कि यह किसी दूसरी बीमारी होने का संकेत भी सकता है। तो आज आपको एकने मैप के जरिए बताते हैं कि चेहरे के किस हिस्से पर निकलने वाले मुंहासे किस बीमारी का संकेत दे रहे होते हैं।

फॉरहेड पर मुहांसे निकलना
बहुत सी महिलाओं को फॉरहेड पर मुंहासे निकलते हैं। ऐसे में महिलाएं ये सोच लेती हैं कि उनकी स्किन ज्यादा ऑयली है। लेकिन ऐसा नहीं है, फॉरहेड पर मुंहासे निकलने का कारण स्ट्रेस भी हो सकता है। वहीँ अगर आप अच्छे से नींद नहीं लेते हैं तो ये भी एक कारण बनता है। जो लोग इस समस्या से जूझ रहे होते हैं उन्हें लीवर की प्रॉब्लम हो सकती है। उनका डायजिस्टिव सिस्टम भी ख़राब हो सकता है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो एक बार डॉक्टर को दिखा लें।
जॉ लाइन और चिन पर मुहांसे निकलना
यदि आपके जॉ लाइन और चिन पर लगातार मुंहासे निकल रहे हैं तो ये हार्मोनल प्रॉब्लम हो सकती है। वहीँ यह भी हो सकता है कि आपके एण्ड्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ गया हो। बता दें कि यह हार्मोन लड़कों में पाया जाता है। लड़कियों में भी इस तरह का हार्मोन होता है मगर जब इसका लेवल बढ़ जता है तो इस तरह की समस्याएं आती हैं। वहीँ पीरियड्स न होने पर ऐसा हो सकता है।
फेस के किनारों पर
अगर चेहरे और कान के किनारों पर मुंहासे निकलते हैं तो आपको हार्मोनल डिसबैलेंस की समस्या हो सकती है। वहीँ ये भी हो सकता है कि जो कॉस्मेटिक आप इस्तेमाल कर रही हैं या जो शैंपू आप इस्तेमाल कर रही हैं वह आपको सूट नहीं कर रहा हो। इसलिए एक बार अपने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और शैंपू को चेक करुर कर लें।
गालों पर निकलने वाले मुहांसे
बहुत सारी महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि उनके सुंदर गालों पर मुहांसे भर जाते हैं। वहीँ इसी को लेकर बहुत सी महिलाएं सोच लेती हैं कि खुन में खराबी होने के कारण या फिर पॉल्यूशन होने की वजह से ऐसा हो रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है। इसकी सबसे बड़ी वजह आहार में शुगर की बहुत अधिक मात्रा हो सकती है। कोशिश करें कि ज्यादा प्रोसेस्ड शुगर न लें। इससे लंग्स और सांस संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है।
आइब्रोज के बीच में
ज्यादा ग्रीसी फूड खाने के कारण आईब्रोज के बीच में मुंहासे होते हैं। ग्रीसी फ़ूड की वजह से डायजिस्टिव सिस्टम सही नहीं रहता जिसका असर लीवर पर भी पड़ता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी काफी स्लो हो जाता है। ऐसे में आज से ही ग्रीसी फ़ूड को खाना छोड़ दें।
नाक और अपर लिप
यदि आपके नाक पर मुंहासे निकल रहे हैं तो ये इस बात का संकेत देते हैं कि आप बहुत ज्यादा स्पासी, ऑयली और सॉल्टी खाने का सेवन करते हैं। ऐसे में फूड हैबिट में सुधार। इसके साथ ही अगर आपको नाक की टिप पर या फिर अपर लिप पर मुंहासे हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ ।
