गर्मी का मौसम हो और स्विमिंग पूल में मस्ती न की जाये वो भी दोस्तों के साथ, ऐसा तो ही नहीं सकता है। दरअसल इनदिनों गर्मी के चलते बहुत से लोग क्गुद को ठंडा रखने के लिए स्विमिंग पूल का रास्ता चुनते हैं। लेकिन गर्मी और तेज धूप के कारण वे बहुत से सावधानियां बरतनी भूल जाते हैं। ऐसे में वे कई तरह के संक्रमण और बिमारियों का शिकार हो सकते हैं। आपको बता दें स्विमिंग पूल के पानी को साफ करने के लिए उसमें क्लोरीन मिलाई जाती है। ज़्यादा मात्रा में क्लोरीन होने से स्किन डैमेज होने का खतरा रहता है। इतना ही नहीं इससे स्किन इंफेक्शन, टैनिंग, और सनबर्न जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। तो आज आपको कुछ बातें बताते हैं जिन्हें ध्यान में रख कर आप स्विमिंग पूल में डुबकी लगायें।

स्विमिंग पूल में नहाते समय इन बातों का विशेष तौर पर रखें ध्यान

स्किन सेल्स को हाइड्रेट रखें, इसके लिए पानी अच्छी मात्रा में पी कर जाएँ

नहाते से पहले सनस्क्रीन लगा लें, इससे स्किन प्रोटेक्ट रहेगी

क्लोरीन वाले पानी में ज्यादा देर तक रहने के बाद, निकलने के बाद गुनगुने पानी से नहा लें

रोजाना स्विमिंग करने पर, हफ़्ते में कम से कम एक बार डीप बॉडी मसाज जरूर करवाएं

स्विमिंग ग्लासेस लगाएं

हेयर कैप पहनें

शावर लें

मॉइश्चराइजर लगाएं

पूल के पानी को न निगलें

आपको कोई संक्रामक रोग या डायरिया, उल्टी, दस्त हुआ हो तो स्विमिंग पूल में जाने से बचें

अगर आपको लगता है कि पूल का पीएच लेवल ज्यादा है, तो पीएच लेवल टेस्ट स्ट्रिप से चेक करें

विटामिन सी वाले फूड्स खाएं

पूल में कोई धक्का-मुक्की या डुबोना न करें

कौन सी बीमारियाँ होने का खतरा

स्विमिंग पूल का पानी साफ न हो, तो उसमें नहाने से बचना चाहिए। गंदे पानी के आंखों में जाने से कंजक्टिवाइटिस होने का खतरा रहता है

वहीँ कान में पानी जाने से कान में इंफेक्शन हो सकता है

नाक में जाने से साइनाइटिस का खतरा रहता है

स्विमिंग के दौरान घर्षण से शरीर में नमी ज्यादा होती है और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। अंडरआर्म, जांघ, स्तन के नीचे और पैर-हाथ की उंगलियों के बीच इसके होने की आशंका ज्यादा होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *