कैंसर जो सबसे घातक बीमारी मानी जाती है। वहीँ अगर इसका समय रहते पता चल जाये तो इलाज संभव है। ऐसे में बहुत से लोग इसका नाम सुनते ही घबरा जाते हैं। वहीँ कुछ लोगों के मन में मौत के विचार भी आने लगते हैं। इसके अलावा कैंसर की बीमारी का पता लगने पर मरीज सबसे पहले मानसिक तौर पर टूट जाता है और नेगेटिव विचारों से भर जाता है। लेकिन गुजरात के राजकोट में एक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसे देखकर कैंसर से जूझ रहे मरीजों को जीवन जीने की एक नई आशा मिलेगी। साथ ही कैंसर के सामने लड़ने के लिए मानसिक तौर पर मजबूती भी मिलेगी।
80 साल की महिलाओं ने दी अपनी परफॉरमेंस
दरअसल राजकोट में कैंसर क्लब के द्वारा कैंसर वॉरियर महिलाओं के फैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो में कैंसर को मात देकर नया जीवन शुरू करने वाली 80 महिलाओं ने ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक में रैंप वॉक कर सभी को हैरान कर दिया। इस कार्यक्रम में 19 से लेकर 70 साल तक की आयु की महिलाएं शामिल रहीं। इसमें कई महिलाएं ऐसी थी जिन्हें आखिरी स्टेज का कैंसर था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कैंसर को मात दे आज अच्छे से जीवन जे रही हैं। इन सभी महिलाओं ने ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर,ओवरी कैंसर और गले का कैंसर जैसे अलग अलग प्रकार के कैंसर का सामना किया है और जिंदगी की जंग जीत लोगों के सामने मिसाल पेश की है।
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा ये इवेंट
इस कार्यक्रम के आयोजक रूपल कोटक ने बताया कि ये कार्यक्रम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया जायेगा। इससे पहले ऐसे कैंसर वॉरियर महिलाओं के फैशन शो का आयोजन दिल्ली और बैंगलोर में किया गया
कैंसर को हराया
कैंसर को हराने वाली 34 साल की कविता पंचानी ने बताया कि जब कैंसर डिटेक्ट हुआ तो वह टूट चुकी थी। लेकिन जब वे अस्पताल गईं तो उन्होंने देखा कि उनसे भी छोटे लोग कैंसर का शिकार हैं। तब उन्होंने ठान लिया कि वे इस बीमारी से नहीं हार नहीं मानेगी। ऐसे में उन्होंने डॉक्टर के हिसाब से अपना ट्रीटमेंट लिया और कैंसर को हराने के लिए मानसिक तौर पर खुद को मजबूत और पॉजिटिव किया।
