यूँ तो आज कल कई तरह के मेडिकल वाले कैशलेस कार्ड कई प्राइवेट कंपनियां उपलब्ध करवा रही हैं। जिसके माध्यम से मरीज हॉस्पिटल में अपनी पेमेंट कार्डके जरिये करता है। लेकिन अब ऐसे में इसकी इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी को देखते हुए दिल्ली एम्स ने भी कैशलेस कार्ड लांच किया है। इस कार्ड के जरिये रोजाना हजारों की तादाद में दिल्ली एम्स में आने वाले मरीज इलाज के बाद अपनी पेमेंट कर पाएंगे। वहीँ दिल्ली एम्स का ये बड़ा कदम है जो डिजिटल भुगतान और कैशलेस के लिए एक स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया।
AIIMS का स्मार्ट हेल्थ कार्ड
आपको बता दें मेडिकल स्मार्ट कार्ड के जरिये मरीजों और उनके परिजनों को पैसों की लेन देन में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी । वहीँ ये कार्ड बनने के बाद 5 साल तक वैध रहेगा। इसे बिना किसी फीस के बनाया जाता है यानी कार्ड बनवाने के लिए कोई पैसे नहीं लगते हैं। स्मार्ट कार्ड की सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए पीआईसी मीडिया सेल इंचार्ज डॉ. रीमा बताती हैं कि इस स्मार्ट कार्ड के जरिए बड़ी तादाद में मरीजों को मदद मिल पायेगी। वहीँ अगर कोई मरीज एम्स आटा है तो उन्हें जगह जगह कैश निकालने की जरूरत नहीं होगी। न ही उन्हें यूपीआई के जरिए पेमेंट देनी होगी। वे एक बार एम्स पहुंच के एक स्मार्ट कार्ड बनवा लें और इसी के जरिए पेमेंट करें।
कैसे बनेगा हेल्थ स्मार्ट कार्ड
स्मार्ट कार्ड का यूज़ करना और इसको बनवाने के लिए अस्पताल के हर काउंटर पर इसकी सुविधा है। इस स्मार्ट कार्ड को बनवाने के लिए मरीज और उनके परिजन की यूनिक आइडेंटिटी नंबर का यूज़ होता है। UHID नंबर डालने के बाद ये मोबाइल फोन से लिंक होता है और इसी नंबर पर OTP आने के बाद ये शुरू हो जाता है। वहीँ जितनी बार कार्ड से लेन देन होगी उतनी ही बार फोन पर एक OTP आयेगा। यह OTP इस बात की पुष्टि करता है की कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। एक बार में इस कार्ड में जितना चाहे उतना रिचार्ज किया जा सकता है। स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल मरीज और उनके परिजन कर सकते है और जब उन्हे कार्ड वापिस करना हो तो काउंटर पर अपना कार्ड जमा करके उसमें मौजूद पैसे वापिस ले पा सकते हैं।
कार्ड खोने पर क्या होगा
अगर किसी मरीज का कार्ड खो गया है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कार्ड का यूज़ बिना otp नंबर के नहीं हो सकता है। अगर किसी का कार्ड खो जाता है तो वो इसकी जानकारी अस्पताल को दे और उसे कार्ड में मौजूद राशि रिफंड कर दी जाएगी।
