ये तो सभी को पता है कि हेपेटाइटिस ए लिवर से जुड़ा संक्रामक रोग है। यह वायरस कई तरह के हेपेटाइटिस वायरस में से एक है, जो लीवर में सूजन होने की वजह बनता है। जिसके चलते ये लीवर के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करता है। दरअसल केरल में फिर से इसके कई मामले सामने आ रहे हैं।
बता दें केरल में पिछले कुछ सालों से हेपेटाइटिस A के काफी मामले पाए गये हैं। ऐसे में अब फिर से इस प्रकोप से केरल जूझ रहा है। वहीँ बीते 4 महीनों में राज्य में 2 हजार से ज्यादा हेपेटाइटिस A के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 12 लोग इससे बीमारी के चलते अपनी जान भी गवां बैठे हैं। इसी को देखते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने अधिकारियों को राज्य में हेपेटाइटिस-ए के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए ग्राउंड लेवल पर एक कार्य योजना बनाई है जिसमे उन्होंने इससे जुड़े निर्देश जारी किये हैं।
हेपेटाइटिस की वजह से मौत
वहीँ ये भी बता दें कि एक सरकारी बयान के अनुसार, मलप्पुरम के चलियार और पोथुकल्लू क्षेत्रों में रहने वाले लोग हेपेटाइटिस की वजह से मौत का शिकार हुए हैं। न क्षेत्रों में की गई रोकथाम और जागरूकता गतिविधियों का आकलन करके कार्य योजना तैयार की गई है।
होटल वालों को उबला पानी पिलाने के निर्देश दिए हैं
जिन क्षेत्रों में इसके मामले सामने आये हैं, वहां पेयजल स्रोतों को क्लोरीनयुक्त करने का निर्देश दिया गया है। सभी होटलों और रेस्तरां को केवल उबला हुआ पानी ही परोसने के लिए कहा गया है। हेपेटाइटिस A वायरस लीवर को प्रभावित करता है और दूषित भोजन और पानी या किसी संक्रामक व्यक्ति के सीधे संपर्क के माध्यम से भी फैलता है।
क्या हैं हेपेटाइटिस A के लक्षण
दो से छह सप्ताह के बीच पीलिया होना
थकान महसूस होना और बुखार आना
पेट दर्द, मतली, उल्टी, दस्त, भूख न लगना
खुजली और पीलिया जिनमे आंखों, मूत्र, त्वचा और नाखूनों के सफेद भाग का पीला पड़ना
