कहते हैं प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट होता है। ऐसे में आज कल बहुत से लोग खाने की चीजों के साथ साथ प्रोटीन सप्लीमेंट्स भी लेते हैं। वहीँ बात अगर सेलेब्रिटीज की करें तो सलमान खान, टाइगर श्राफ जैसी बॉडी बनाने का क्रेज तो हर युवा में हैं। इसके लिए वे जिम जाते हैं और प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल हद से ज्यादा करते हैं। वइसके अलावा शरीर में थोड़ी सी कमजोरी महसूस होने पर भी लोग मेडिकल स्टोर से खुद ही प्रोटीन पाउडर लेकर खान शुरू कर देते हैं। यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। ऐसा हम आपको बता रहे हैं क्योंकि इससे आपकी हड्डियां भरभरा सकती हैं और गुर्दे के डैमेज होने का खतरा रहता है। जी हाँ आपको बता दें हाल ही में ये बात इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कही है और देशवासियों को चेतावनी भी दी है। आईये जानते हैं icmr ने क्या कहा है
खाने की चीजों यूज़ लेबल देख कर करें
देश में बढ़ रहे मोटापा, डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसे नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों के बढ़ते मामले को देखते हुए आईसीएमआर ने लोगों के लिए डायट्री गाइडलाइन जारी की हैं जिसमें ज्यादा प्रोटीन पाउडर को गटकने से बचने की चेतावनी दी गई है। आईसीएमआर के मुताबिक हेल्दी लाइफ के लिए नेचुरल चीजों को डाइट में शामिल करें। हो सके तो प्रोसेस्ड फूड से बचें। साथ ही अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन बिल्कुल न करे। पिज्जा, बर्गर, फास्ट फूड, बटर, चीज, एडेड शुगर, आईस्क्रीम, चॉकलेट आदि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड से बनी चीजों हैं । वहीं मैदा से बनी चीजें भी अल्ट्रा प्रोसेस्ड में ही आती हैं। आईसीएमआर ने कहा है कि बाजार से आप जो भी चीजें खरीदते हैं, उनके लेबल को सबसे पहले चेक करें और देखें कि उस प्रोडक्ट में क्या-क्या मिला हुआ है। अगर ज्यादा केमिकल या अनहेल्दी चीजों का इस्तेमाल किया गया है तो इसके सेवन से बचें।
प्रोटीन पाउडर के कई नुकसान
आपको बता दें प्रोटीन पाउडर को लेकर इससे पहले भी कई तरह की रिसर्च सामने आ चुकी हैं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक प्रोटीन पाउडर में एडेड शुगर, अतिरिक्त कैलोरी और यहां तक कि टॉक्सिक केमिकल मिले होने कारण ये सेहत पर उल्टा असर डालते हैं। वहीँ प्रोटीन पाउडर को किसी भी देश में ड्रग नियामक संस्था से मंजूरी नहीं मिलती है। कंपनियां मनमानी तरीके से इसे बनाती है और अनाप-शनाप कुछ भी दावा करती है। इसलिए इसमें किन-किन चीजों का दावा किया जाता है, इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। रिसर्च करने पर पाया गया है कि कुछ प्रोटीन पाउडर में एडेड शुगर होता है जिसे अगर एक गिलास दूध में मिला दिया जाए तो सिर्फ 23 ग्राम प्रोटीन पाउडर से 1200 कैलोरी तक बन सकती है जो जिससे मोटापा और डायबिटीज होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
प्रोटीन पाउडर में कैंसर जैसे तत्व भी शामिल
वहीं एक अन्य रिसर्च में भी यह पाया गया कि जिस प्रोटीन पाउडर को आप बड़े चाव से दूध में मिला के पीते हैं, उनमें लेड, आर्सेनिक, कैडमियम और मर्करी जैसे कैंसर कारक टॉक्सिन मिलाये जाते हैं। इन्हीं सब कारणों से आईसीएमआर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि लंबे समय तक यदि आप प्रोटीन पाउडर पीएंगे तो इससे हड्डियों से मिनिरल्स निकला जायेंगे जिस कारण कारण हड्डियां इतनी कमजोर हो जाएंगी कि ये धीरे-धीरे भरभराने लगेंगी। वहीं इसका ज्यादा सेवन करने से किडनी और हार्ट के डैमेज होने का जोखिम भी बढ़ जाएगा।
