आज कल के लाइफ अस्त्य्ले को देखते हुए बहुत से लोग अपने डाइट में ग्लूटेन फ्री चीजें खाना ही पसंद करते हैं। ऐसे में उनके पास बाजरा सबसे अच्छा आप्शन होता है। दरअसल अपने सोशल मीडिया पर nutritionistpoojapalriwala ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमे उन्होंने बाजरा के बारे में बताया है। इतना ही नहीं इसे होने वाले फायदों के बारे में कुछ बातें शेयर की हैं। आईये जानते हैं।
https://www.instagram.com/p/C6iGek0rB0a/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
दरअसल उनके मुताबिक बाजरा जिसे मोती बाजरा भी कहा जाता है, वास्तव में ग्लूटेन फ्री आप्शन पसंद करने वालों के लिए है। इमे नेचुरल तरीके से आयरन, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। वहीँ उन्होंने बताया कि बाजरे के आटे का उपयोग रोटी, रोटी या दलिया बनाने के लिए किया जा सकता है, जो ग्लूटेन संवेदनशीलता या सीलिएक रोग वाले व्यक्तियों के लिए एक बहुमुखी और पौष्टिक विकल्प प्रदान करता है।
इसके अन्य फायदों के बाते में जानते हैं
- बाजरे की रोटी खाने से हड्डियों को मज़बूती मिलती है
- बाजरा आसानी से पचने वाला भोजन है, जो पेट को भी सही रखता है
- ये मष्तिष्क को भी स्वस्थ्य रखता है
- हार्ट अटैक और सिरदर्द में राहत देता है
- बाजरे में मौजूद विटामिन बी 3 शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कम करने में मदद करता है
- बाजरे के डाइट में इस्तेमाल से मधुमेह का खतरा भी कम होता है.
- बाजरा को डेली डाइट में शामिल करने से एनर्जी यानी ऊर्जा मिलती है
- वजन कम करने में भी ये कारगर है क्योंकि इसे भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को काफी समय तक भरा रखता है
- बाजरा कोलस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है
